ब्लैकमेलिंग और अवैध संबंधों के वीडियो को लेकर हुई हत्या
खूंटी गांव में महिला की हत्या का खुलासा
मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम खूंटी में हुई गुलफसा नामक महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार (दाव) तथा मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 02 मई 2026 को ग्राम खूंटी में गुलफसा (पत्नी मोनू उर्फ मनवीर) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परीक्षितगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच गई।
प्रदर्शन, 300 कर्मचारियों ने उठाई आवाज
पूछताछ में आरोपी सोनू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग की वजह सामने आई है। आरोपी ने बताया कि मृतका के पति मोनू की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी गुलफसा को हो गई थी।
आरोप है कि गुलफसा ने इस संबंध का वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर सोनू से लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इसी दबाव और रंजिश के चलते आरोपी ने उसे ट्यूबवेल पर बुलाकर दाव से गला और सिर पर वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को ग्राम खूंटी से ही गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment