बंगाल जीत पर मोदी बोले-गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला
घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।
ऐतिहासिक जीत और कार्यकर्ताओं का श्रेय
यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की मेहनत आज सफलता में बदली है और इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है।उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा/एनडीए की सरकार है। यानी गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है।बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जुड़ा है, राज्य अब भयमुक्त और विकास की ओर बढ़ेगा। यह जीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में और भी महत्वपूर्ण है।
बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी।यह जीत भारत के लोकतंत्र, संविधान और जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा का मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है और पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
मोदी बोले- जनता को विवाद नहीं विकास चाहिए
मोदी बोले- भारत की जनता ने इस राजनीति का जवाब दिया जनता ने बताया उसे विवाद नहीं विकास चाहिए, विभाजन नहीं साथ चाहिए।आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के हर राज्य में सरकारें बनाईं। लेकिन जैसे जैसे आजादी के आंदोलन से देश आगे निकला वैसे कांग्रेस जनता का भरोसा खोती गई।
मोदी बोले- कम्युनिस्टों को जनता ने सरकार से बाहर किया
मोदी बोले- एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो। ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है। ये सोच का बदलाव है। ये बताता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत विकास, विश्वास, प्रगति चाहता है। ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस विपरीत दिशा में चल पड़ी है।जब पूरा देश कम्यूनिज्म से किनारा कर चुका है। लेकिन कांग्रेस उस विचारधारा को अपनाने में लगी है। जो माओवाद जंगलों में खत्म हुआ वो अब कांग्रेस में अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बन चुकी है।देश का हर राज्य का एक दूसरे से लड़कर नहीं एक दूसरे मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। जिन तीन पार्टियों के जनता ने सत्ता से बाहर किया उनकी एक पहचान थी विभाजन की राजनीति।
मोदी बोले- एक और महत्वपूर्ण पिलर भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया। इन नारी विरोधी दलों ने नारी शक्ति संशोधन को पास नहीं होने दिया।मैंने कुछ दिन पहले कहा था महिला आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।
टीएमसी और डीएमके को बहनों बेटियों ने सजा दी। केरलम में लेफ्ट के 10 सालों के कुशासन का फायदा कांग्रेस को मिला, लेकिन अगली बार केरल की बहनें भी कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।
समाजवादी पार्टी को भी यूपी की महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा। महिला विरोध समाजवादी पार्टी कुछ भी करके अपने पाप को नहीं धो पाएगी।
मोदी बोले- जब भारत समृद्ध था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ थे। अंग यानी आज का बिहार। बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का ओडिशा।कलिंग उस समय हिंद महासागर के समुद्री व्यापार का सम्राट था। वहीं अंग सूत रेशम के साथ नालंदा और विक्रमशिला जैसे एजुकेशन सेंटर का हब था। बंग वो सांस्कृतिक धरती थी जहां से भारत की आत्म की आवाज उठती थी।
मोदी बोले- एशिया में चल रहे संकट का बुरा असर पूरी दुनिया पर
मोदी बोले- इन नतीजों की एक और अहम बात है इनकी टाइमिंग। आप देख रहे हैं जब जनता वोट डाल रही थी तब विश्व में जगह जगह युद्ध के सायरन बज रहे थे। वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में दिखीं। तब भारत के लोग स्थिरता के लिए वोट दे रहे थे।
आज पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट का पूरे विश्व पर बुरा असर पड़ा है लेकिन भारत उसका सामने कर रहा है।भारत ने दिखाया की इस चुनौती में भी भारत एकजुट है और विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।
मोदी बोले- बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए
पहली बार डर नहीं लोकतंत्र जीता है। आज बंगाल में परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश किया तो बंगाल के हर राजनीतिक दल से अपील है कि बंगाल में बीते दशक में राजनीतिक हिंसा से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हुईं। मेरा सबसे आग्रह है कि आज से बंगाल की चुनावी आदतें जो फैली हुईं हैं उसमें बदलाव आना चाहिए।आज जब भाजपा जीती है तो बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया किसे नहीं दिया उससे ऊपर उठकर काम करें।
मोदी बोले- बंगाल में भाजपा भयमुक्त वातावरण बनाएगी
इस महाविजय की दहलीज पर खड़े होकर गुरुदेव टैगोर को याद कर रहे हैं। 9 मई का दिन दूर नहीं है। हमारा संकल्प भी वही होना चाहिए जो उनका सपना था। ऐसा परिवेश मन भयमुक्त हो फिर ऊंचा हो।बंगाल में भाजपा भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी ये मोदी की गारंटी है।बंगाल के ये चुनाव एक और वजह से खास है आप याद कीजिए बंगाल चुनाव के समय हिंसा डर और निर्दोष लोगों की मौत की खबर आती थीं।
इस बार पूरे देश ने देखा कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। हिंसा में एक भी निर्दोष की जान नहीं गई।
मोदी बोले- पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे
मोदी बोले- एक ऐसा सबेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है भाजपा ने जितनी सीटें जीतीं वो चुनावी आंकड़ा नहीं है। ये उसके अडिग विश्वास की हुंकार है, जिसने डर तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका।
आज से बंगाल के भविष्य की ऐसी यात्रा शुरू हो रही है, जहां विकास अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन रात एक कर देगी।
बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
मोदी बोले- जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को
मोदी बोले- बंगाल में भाजपा की सफलता के श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवार को देता हूं।4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है।
मोदी बोले- वंदे मातरम् के 150वे साल में जीत का महत्व बड़ा
मोदी बोले- बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज बंगाल भय मुक्त हुआ है। विकास के भरोसे पर युक्त हुआ है। साथियों इस जीत के साथ वंदे मातरम् के 150वे साल में और बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने सादर नमन किया है। बंगाल में हमारे कितने कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहने पड़े। केरल और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी उन पर कितने जुल्म हुए।
मोदी बोले- डॉ. मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली होगी
मोदी बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी।
मोदी बोले- भाजपा को हर जगह जीत मिल रही
आप दो साल के ट्रेंड देखिए हरियाणा में लगातार तीसरी बार, महाराष्ट्र में जोरदार विजय, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत, बिहार में भी पहले से बड़ी जीत मिली। ये सफलता लोकल गवर्नेंस के चुनाव में भी दिख रही है। गुजरात के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आए। हर चुनाव में जनता भाजपा को आशीर्वाद के नए रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात में भाजपा को अब तक हाईएस्ट वोट शेयर मिला। ये भाजपा की गुड गवर्नेंस का बहुत बड़ा उदाहरण है।
मोदी बोले- हमारा मंत्र नागरिक देवो भव
मोदी बोले-साल 2021 में हमने पुडुचेरी की जनता के सामने बेस्ट पुडुचेरी का विजन रखा उन्होंने उस विजन पर विश्वास जताया।मैं पुडुचेरी के युवाओं को, फिशरमैन साथियों को भी विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती रहेगी।
आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा एनडीए की सरकारें हैं। हमारा मंत्र है नागरिक देवो भव। हम जनता की सेवा में जुटे हैं। इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा भरोसा कर रही है।
मोदी बोले- मां गंगा का हम पर आशीर्वाद है
मोदी बोले- 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया और काशी में जब फॉर्म भरने गया तो मेरे दिल से निकला कि न मुझे किसी ने भेजा है मां गंगा ने मुझे बुलाया है।
आज में महसूस करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर है। मां ब्रह्मपुत्र, मां कामख्या का भी हम सब पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने तीसरी बार एनडीए पर भरोसा किया है।असम के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है असम की टी गार्डन वाले क्षेत्रों में भी भाजपा को समर्थन मिला है। असम अब अपने विकास की रफ्तार अब और बढ़ाएगा।
मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला
मोदी बोले- भारत के लोकतंत्र की गरिमाओं को बनाए रखने में आप सबका इतिहास हमेशा याद रखेगा। पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा एनडीए सरकार है।
बंगाल में 93% वोटिंग होना ऐतिहासिक
मोदी बोले- लोकतंत्र हमारे लिए रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज भारत का लोकतंत्र ही नहीं संविधान भी जीता है, संविधानिक संस्थाएं भी जीती हैं।
बंगाल में 93% वोटिंग होना अपने आप में ऐतिहासिक रहा। केरलम, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड बने। महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही।
जनता ने दिखाया कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी
मोदी ने कहा-आज कई उपचुनाव भी उत्साहजनक रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में हमारे उम्मीदवार जीत गए। सुनेत्रा पवार ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं जनता का उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जय-पराजय चुनाव का हिस्सा है, लेकिन 5 राज्यों की जनता ने दुनिया को दिखाया कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।
मोदी ने नितिन नवीन की तारीफ की
मोदी बोले-आज नया इतिहास रच दिया है। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के बाद ये पहले चुनाव थे। इन चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका जो मार्गदर्शन था वो इस विजय में बहुमूल्य रहा।
मोदी बोले- आज का दिए खास
मोदी बोले- एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। साथियों आज का ये दिन कई मायनों में खास है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा, भरोसे का दिन है। भरोसा भारत महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर, भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत भावना पर।
मोदी बोले- आज का दिन एतिहासिक
पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की साधना जब सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी में देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं


No comments:
Post a Comment