योगी सरकार के नए 8 मंत्रियों को मिले विभाग
भूपेंद्र चौधरी बने एमएसएमई मंत्री ,सोमेन्द्र तोमर को मिला राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश की जो लिस्ट सामने आई है। उसके अनुसार, मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।
भूपेन्द्र चौधरी — मंत्री
विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मनोज पाण्डेय — मंत्री
विभाग : खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
अजीत सिंह पाल — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विभाग: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
सोमेन्द्र तोमर — राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विभाग: राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
हेमती कृष्ण पासवान — राज्य मंत्री
विभाग: पशुधन एवं दुग्ध विकास
कैलाश सिंह राजपूत — राज्य मंत्री
विभाग: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
सुरेन्द्र दिलेर — राज्य मंत्री
विभाग: राजस्व
हंसराज विश्वकर्मा — राज्य मंत्री
विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम


No comments:
Post a Comment