आवास विकास के 715 डिफाल्टरों पर बकाया 64.69 करोड़
वन टाईल सेलेटमेंट में अभी तक आए 22 आवेदन
योजना सं.-10 में 217 डिलाफाल्टरों पर सबसे ज्यादा 13.75 करोड़ बकाया
मेरठ। विगत 18 अप्रैल से लागू की गई संपत्ति बकायदारों (प्रॉपर्टी डिफॉल्टर्स) के लिए वन टाइम सेटलमेंट यानि ओटीएस योजना में अब डिफाल्टरों द्वारा परिषद कार्यालय मेरठ को अब आवेदन मिलने लगे हैं। ओटीएस योजना आगामी 17 जुलाई तक चलेगी।
सम्पत्ति अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि आवास एवं विकास परिषद का कोई भी आवंटी अगर किसी कारण निर्धारित समय तक बकाया जमा नहीं कर पाया। जिसके बाद वह डिफाल्टर हो गया था तो ओटीएस योजना कहीं न कहीं उसके लिए राहत बन सकती है। इस योजना में न केवल ब्याज में छूंट मिलेगी बल्कि एकमुश्त राशि देने पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। आवेदन के लिए आनलाईन तथा आॅफलाईन फाॅर्म भरा जा सकता है। फार्म कहां और कैसे भरा जाएगा इसके लिए परिषद ने हेल्पडेस्क भी बनाई हुई है। अब तक करीब 22 आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं।
योजना सं.-1 में एक डिलाफाल्टर पर 1.06 करोड़ बकाया
योजना सं.-3 में 64 डिलाफाल्टरों पर 31 करोड़ बकाया
योजना सं.-6 में 126 डिलाफाल्टरों पर 7.5 करोड़ बकाया
योजना सं.-7 में 56 डिलाफाल्टरों पर 3.38 करोड़ बकाया
योजना सं.-10 में 217 डिलाफाल्टरों पर 13.75 करोड़ बकाया
योजना सं.-11 में 251 डिलाफाल्टरों पर 8 करोड़ बकाया


No comments:
Post a Comment