माफिया उधम सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित
-एक सप्ताह पहले एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया
-बुधवार को एसएसपी की संस्तुति पर डीआईजी बढ़ाया इनाम
मेरठ। प्रदेश के कुख्यात माफिया उधम सिंह पर डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले उस पर 25 हजार का इनाम था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी है, लेकिन वह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस में चर्चा है कि उधम सिंह नेपाल भाग गया है।
पिछले सप्ताह एसएसपी अविनाश पांडेय ने जिले के सात बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था, जो जेल से बाहर आने के बाद फरार चल रहे है। इनमें कुख्यात माफिया उधम सिंह भी शामिल है। इनाम घोषित होते ही वह प्रदेश छोड़कर भाग गया था। पुलिस को एयर पोर्ट के एक वीडियो भी मिली है, जिसमें उधम सिंह दिखाई दे रहा है। 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस और एसटीएफ की उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया, एसएसपी अविनाश पांडेय की संस्तुति पर सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव निवासी उधम सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उधम सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी व धोखाधड़ी के 71 मुकदमे हैं। वर्ष 2011 में दर्ज मामले में वह जमानत पर बाहर आया था। जमानतियों की जांच कराई तो पता चला कि उधम सिंह के पैरोकार शेखर व बाबू पंडित ने अनवर व सचिन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बिना जानकारी के उधम सिंह की जमानत ली थी। अनवर की तहरीर पर उधम सिंह व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मुकदमे में उधम सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। जेल से छूटने के बाद उधम देहरादून में छिपा था। उधम सिंह की गिरफ्तारी को कोर्ट से वारंट जारी कराया। इसके बाद 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।


No comments:
Post a Comment