यूपी के शामली, मुरादाबाद व हापुड़ समेत 30 जिलों के बदले बेसिक शिक्षा अधिकारी

 समूह 'ख' के 19 अफसरों के भी तबादले,यूपी शिक्षा विभाग में चली 'तबादला एक्सप्रेस'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने कार्यकुशलता और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सीतापुर और अंबेडकरनगर सहित सूबे के 30 जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) का सामूहिक रूप से तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल के तहत न सिर्फ जिला स्तर के प्रभारियों को बदला गया है, बल्कि समूह 'ख' के 19 अन्य वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को भी इधर से उधर करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में नई तैनातियां दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शनिवार को जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, कुछ प्रमुख जिलों में तैनात किए गए नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की तैनाती ऐसे की गई है। इनमें संतोष कुमार राज प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत को बीएसए शामली बनाया गया है। जबकि अमित सिंह सहायक उप शिक्षा निदेशक, SCERT लखनऊ को बीएसए मुरादाबाद, हरिओम सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट वाराणसी को बीएसए कानपुर नगर, आशीष कुमार पाण्डेय को फिरोजाबाद को बीएसए कानपुर देहात, अनिल कुमार सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET देवरिया को बीएसए कुशीनगर, गोरखनाथ पटेल जौनपुर को बीएसए सीतापुर, डॉ. राम जियावन मौर्य कुशीनगर को बीएसए देवरिया, भूयेन्द्र सिंह प्रतापगढ़ को बीएसए वाराणसी, समीर प्रवक्ता, SIEMAT प्रयागराज को बीएसए जौनपुर, देवव्रत सिंह उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा लखनऊ को बीएसए प्रतापगढ़,प्रिंसी मौर्य सहायक उप शिक्षा निदेशक, SCERT लखनऊ को बीएसए फतेहपुर स्थानांतरित किया है।

गवर्मेंट कालेज से दीपा हापुड की बीएसए बनी

इस तबादला सूची के अनुसार दीपा भाटी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नोएडा को बीएसए हापुड़, वीरेन्द्र कुमार सिंह को बयाना को बीएसए बुलन्दशहर, नवीन कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET को बीएसए बदायूं, जय शंकर श्रीवास्तव प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को बीएसए शाहजहांपुर, रणवीर सिंह ललितपुर को बीएसए हाथरस, अनुपम अवस्थी वरिष्ठ प्रवक्ता, DIET फर्रुखाबाद को बीएसए एटा, अनिल कुमार विधि अधिकारी, शिक्षा निदेशालय लखनऊ को बीएसए फिरोजाबाद, आलोक सिंह हमीरपुर को बीएसए अलीगढ़, संतोष कुमार राज प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत को बीएसए शामली तथा राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ को को आगरा भेजा गया है। आगामी नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व गतिशील बनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल के तहत लंबे समय से एक ही जनपद में जमे या शिथिल कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

शामली बीएसए लता राठौर डायट मेरठ स्थानांतरित

लता राठौर बीएसए शामली से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट मेरठ, दिनेश कुमार    बीएसए एटा से    वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट बुलंदशहर, रितु तोमर बीएसए हापुड़ से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट गौतमबुद्धनगर, रिद्धि पांडेय बीएसए महाराजगंजसे वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट सोनभद्र, भारती त्रिपाठी बीएसए फतेहपुर से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट प्रयागराज, अखिलेश प्रताप सिंह बीएसए सीतापुर से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट लखनऊ, शैलेश कुमार पटेल बीएसए अंबेडकरनगर से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट गाजीपुर, विपुल शिव सागर बीएसए झांसी से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट सीतापुर, शुभम शुक्ला बीएसए बलरामपुर से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट हरदोई, बीके शर्मा    बीएसए चित्रकूट से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट हाथरस, दीपिका गुप्ता बीएसए मैनपुरी से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट लखनऊ, लक्ष्मीकांत पांडेय बीएसए बुलंदशहर से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट अलीगढ़ बनाए गये।

संदीप कुमार डायट गाजियाबाद-हापुड़ के वरिष्ठ प्रवक्ता

इसी प्रकार संदीप कुमार बीएसए कन्नौज से वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट गाजियाबाद-हापुड़, स्वाती भारती बीएसए हाथरस से सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी लखनऊ बनाए गये हैे। जबकि दिव्या गुप्ता बीएसए शाहजहांपुर से सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी लखनऊ, विमलेश कुमार बीएसए मुरादाबाद से विधि शिक्षाधिकारी, शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक, अजय कुमार मिश्रा बीएसए कानपुर देहात को विधि शिक्षाधिकारी, शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक नियुक्त किया गया है।

समूह 'ख' के अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस स्थानांतरण नीति के तहत प्रादेशिक शिक्षा सेवा (PES) संवर्ग के समूह 'ख' के 19 अधिकारियों की सेवाओं को भी पुनर्गठित किया गया है। इनमें से कई अधिकारी जो अब तक माध्यमिक शिक्षा या अन्य संबद्ध विभागों में संबद्ध थे, उन्हें अब बेसिक शिक्षा की मुख्यधारा में लाकर महत्वपूर्ण प्रभार सौंपे गए हैं। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने पुराने जिलों से तत्काल कार्यमुक्त होकर नए जनपदों में अविलंब कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं।

जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

बदले गए सभी शिक्षा अधिकारियों को शासन की ओर से तत्काल प्रभाव से वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर अपने नए जनपदों में कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण, कायाकल्प योजना और शिक्षकों से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। विभाग जल्द ही स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों की विस्तृत सूची और उनके नए तैनाती स्थलों का पूरा विवरण भी सार्वजनिक करेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts