मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक : रानी मुखर्जी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनके लिए मर्दानी 3 का सफर बेहद भावानात्मक रहा है। फिल्म मर्दानी 3 को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म स्ट्रीमिंग पर एक बड़ी सफलता के रूप में उभरी है। फिल्म अपनी मजबूत थिएट्रिकल रन के बाद 30 दिनों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करती रही।
मर्दानी 3 ने कल नेटफ्लिक्स पर 30 दिन पूरे किए, जो इस चर्चित फ्रेंचाइज़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो देश की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइज़ बनी हुई है। रानी मुखर्जी ने कहा कि मेरे लिए मर्दानी 3 का सफर बेहद भावनात्मक है, क्योंकि इसने हर जगह दर्शकों से जुड़ाव बनाया है। पहले सिनेमाघरों में और अब दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर। फिल्म का थिएट्रिकल रन बहुत मजबूत रहा, इसने महिला-प्रधान एक्शन फिल्म और फ्रेंचाइज़ के लिए कई मील के पत्थर पार किए, और आज इसे पूरे एक महीने तक स्ट्रीमिंग पर टॉप फिल्मों में ट्रेंड करते देखना बेहद विनम्र करने वाला अनुभव है। यह सफलता एक बदलाव को दर्शाती है कि दर्शक अब हर प्लेटफॉर्म पर ताकतवर महिला-प्रधान कहानियों को अपना रहे हैं।


No comments:
Post a Comment