योगी कैबिनेट बैठक में 27 अहम फैसले
ट्रांसफर नीति पर मुहर, लाखों राज्यकर्मचारियों के लिए खुशखबरी
लखनऊ ।योगी कैबिनेट बैठक में 27अहम फैसले हुए हैं। इन फैसलों में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की नई स्थानांतरण नीति जारी कर दी है। इस वर्ष सभी स्थानांतरण 31 मई 2026 तक पूरे किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 27 अहम फैसले हुए। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की नई स्थानांतरण नीति जारी कर दी है। इसके साथ ही एक जनपद एक व्यंजन योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इसके लिए गुणवत्ता और पैकेजिंग बेहतर की जाएगी। प्रेरणा स्थल पर एक व्यंजन महासम्मेलन करवाया जाएगा, जिसमें खाद्य क्षेत्र की तकनीक लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा जालौन में पांच सौ मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होगा। दो-दो सीएम फैलो तैनात होंगे। एक आर्थिक क्षेत्र और दूसरा डेटा एनालिसिस में जानकार होगा। 50 हजार मानदेय, 10 हजार आवास भत्ता और लैपटाप दिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश में इस वर्ष सभी स्थानांतरण 31 मई 2026 तक पूरे किए जाएंगे। जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी तबादले की जद में आएंगे। वहीं, आकांक्षी जिलों में कोई भी पद रिक्त न रखने की व्यवस्था जारी रहेगी। तबादलों में सरकारी सेवा में दंपत्तियों को एक जगह तैनाती देने, दिव्यांगों और गंभीर रोग से ग्रसित कर्मचारियों को तबादले में राहत देने का भी प्रावधान होगा।
लखनऊ में आउटर रिंग रोड से रैथा अंडरपास को फोर लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। इस पर 546 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक तामीला व्यक्तिगत रूप से होता था। वो ईमेल, मोबाइल से होगा। इसे मान्य माना जाएगा। बच्चों को टेक्नोलॉजी का ज्ञान देने के लिए प्रदेश में नेल्को 150 राजकीय विद्यालयों में लैब की स्थापना की जाएगी। ड्रीम स्किल लैब्स की स्थापना की जाएगी। इसमें 68 प्रतिशत राशि नेल्को, 32 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। इसमें नेल्को 1360 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 640 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहले चरण में 18 मंडल मुख्यालयों पर ड्रीम स्किल लैब्स की स्थापना की जाएगी। इस पर 240 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रिसर्च असोसिएट का का कार्यकाल 2 साल से बढ़ाकर तीन साल किया गया।
30 प्रतिशत फलदार पेड़ लगाए जाएंगे
वृक्षारोपण के लिए 147 करोड़ रुपये की मांग की है। 30 प्रतिशत फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। मौसम के हिसाब से पेड़ लगाए जाएंगे। हर जिले में एक विश्वविद्यालय बने, इस पर सरकार काम कर रही है। अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय बनाएगा। आज आशय पत्र निर्गत किया गया, मेट्रो विश्वविद्यालय को संचालन का एलओपी दिया गया है।
चार कताई मिल पर पार्क विकसित होंगे
वाराणसी में टेक्सटाइल बनेगा। चार कताई मिल पर पार्क विकसित होंगे। अमरोहा, बरेली, संतकबीर नगर, बिजनौर की बंद पड़ी कताई मिल पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। लखनऊ में बने टेक्सटाइल पार्क का जल्द पीएम करेंगे उद्घाटन करेंगे। प्रदेश में जितनी कताई मिले थी, उनकी जमीनों का उपयोग टेक्सटाइल पार्क बनाने में किया जाएगा।
नोएडा और यीडा में 400-220 केवीए का पावर स्टेशन बनेगा
नोएडा और यीडा में कई नए उद्योग लग रहे हैं।मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर, फिल्म सिटी व डाटा सेंटर आ रहे हैं। इसलिए वहां ट्रांसमिशन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए 400-220 केवीए का पावर स्टेशन बनेगा। इस पर 653 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र में आने वाले नए उद्योगों को बिजली मिलेगी।
बंगाल जीत को लेकर जश्न मना
योगी कैबिनेट बैठक से पहले पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत को लेकर मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने भी डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों को मिठाई खिलाई।


No comments:
Post a Comment