23 से 26 तक बंद रहेगा परीक्षितगढ मार्ग
मेरठ । परीक्षितगढ मार्ग पर बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के पास नालेे के पुल पर कार्य के चलते आगामी 23 से 26 तक इस मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। इस दाैरान इस मार्ग का रूट डायवर्जन रहेगा।
एसपी ट्रेफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेलचुंगी चैराहे से किला परीक्षितगढ मार्ग पर किलोमीटर संख्या-7, बी.एन.जी. इन्टरनेशनल स्कूल के समीप लघु सेतु पुल का निर्माण कार्य किया जाना है। जिस कारण 23 से 26- मई तक जेलचुंगी चैराहा से बी.एन.जी. इन्टरनेशनल स्कूल तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों हेतु मार्ग पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
उक्त मार्ग का डायवर्जन निम्नवत रहेगाः-
1-जेलचुंगी चौराहा से किला परीक्षितगढ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन साकेत चौराहे से मवाना रोड होते हुए गंगानगर नाला कट से दाहिनें मुडकर बी.एन.जी. इन्टरनेशनल स्कूल तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2-किला परीक्षित गढ की ओर से मेरठ शहर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन बी.एन.जी. इन्टरनेशनल स्कूल तिराहा से दाहिनें मुडकर गंगानगर नाला कट से साकेत चौराहा होते हुए मेरठ शहर आ सकेंगे। उक्त मार्ग पर 27 मई से केवल दुपहिया वाहन ही चल सकेंगे। भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।


No comments:
Post a Comment