3030 शिकायतों में से  2925 का मौके पर निस्तारण

बिल संशोधन कैम्पों मे त्वरित समाधान से उपभोक्ताओं को राहत

14 जनपदों में 14 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान, 

मेरठ। पी.वी.वी.एन.एल. द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु विशेष मेगा कैम्पों को व्यापक सहयोग मिल रहा है। 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे इन कैम्पों मे अब तक 14 जनपदों से कुल 14885 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमे से कुल 14559 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं का राहत प्रदान की गई हैं।

 21मई  को आयोजित हुए कैम्पों में कुल 1427 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1409 शिकायतों का मौके पर ही समाधान अधिकारियों द्वारा तत्परता से कर दिया गया। कैम्पों में बिल रिवीजन से संबंधित 283, मोबाइल नं. अपडेट से संबंधित 493, ऐप से संबंधित 386 शिकायतों का समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 247 शिकायतों का भी समाधान इन कैम्पों में किया गया।

15 मई 2026 से अब तक आयोजित कैम्पों में कुल 14885 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 14559 शिकायतों का समाधान मौके पर ही अधिकारियों द्वारा कर दिया गया। कैम्पों में बिल रिवीजन से संबंधित 2925, मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 3889, ऐप से संबंधित 6022 शिकायतों का समाधान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 1723 शिकायतों का भी तत्काल निस्तारण कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त पीवीवीएनएल द्वारा घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा उपलब्ध करायी गई है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए 3 किश्तों (40%, 30%, 30%) मे भुगतान की सुविधा प्रदान की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts