सुमित कुमार ‘गुरु रत्न शिक्षक सम्मान 2026 से  सम्मानित

- शिक्षा, समाजसेवा और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ युवा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया

मेरठ। आईआईएमटी विवि में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर गोल्ड मेडलिस्ट सुमित कुमार को प्रतिष्ठित अवार्ड ‘गुरु रत्न शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। गौरीशंकर ठाकुर एवं आभा देवी के पुत्र सुमित कुमार को यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रहित एवं समाजहित में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड, में आयोजित सम्मान समरोह में उत्तर भारत के छह राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं बिहार से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चयन समिति एवं स्वतंत्र जूरी ने सुमित कुमार के शैक्षणिक योगदान, सामाजिक कार्यों तथा विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से इस सम्मान हेतु चयन किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता (जिला विद्यालय निरीक्षक) ने मेडल, सर्टिफिकेट एवं नकद राशि देकर सुमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ युवा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। 

अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, आईआईएमटी विवि के प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों को देते हुए सुमित कुमार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है तथा समाजहित में और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts