जयन्त चौधरी ने 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल को रवाना किया

मेरठ । भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभार एवं शिक्षा राज्य मंत्री  जयन्त चौधरी ने ताइपे ताइवान में 26 से 28 मई 2026 तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक और तकनीकी कौशल प्रतियोगिता  2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारतीय दल को रवाना किया।

भारत सरकार के  कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री ;स्वतंत्र प्रभार एवं शिक्षा राज्य मंत्री  जयन्त चौधरी ने कहा कि 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन से पहले टीम इंडिया के साथ बातचीत करके मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हुई। ये ग्लोबल प्लेटफॉर्म सिर्फ मेडल के बारे में नहीं हैं , बल्कि ऐसे अनुभवों के बारे में हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाते हैं , दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और जीवन भर याद रहने वाली स्मृतियाँ रचते हैं। हमने अपने युवा प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ आगे बढ़कर सीखेंए मित्रताएँ बढ़ाएँ , साझेदारियाँ कायम करें और अधिक आशा तथा व्यापक दृष्टिकोण के साथ वापस लौटें। टीम इंडिया को बहुत.बहुत शुभकामनाएँ क्योंकि वे वैश्विक मंच पर एक स्किल्ड न्यू इंडिया की भावनाए प्रतिभा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पांच सदस्यों वाला भारतीय दल जो भविष्य के ग्लोबल चैंपियन है वे वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 से पहले वार्म.अप इवेंट के तौर पर आयोजित इस टूर्नामेंट में लगभग 15 देशों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता ग्लोबल स्किल डेवलपमेंट , टेक्निकल एक्सीलेंस , इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और वर्कफोर्स इनोवेशन को बढ़ावा देती है। इसके साथ ही यह प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वास्तविक दुनिया का प्रतिस्पर्धी अनुभव प्राप्त करने में मदद करती है।

इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ;एमएसडीई की सचिव  देवश्री मुखर्जी राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ;एनएसडीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री अरुणकुमार पिल्लई और साथ ही मंत्रालय और एनएसडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी 48वें वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 की ओर देश की तैयारियों के सफ़र में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रतियोगिता टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी और वैश्विक प्रतियोगिता से पहले एक महत्वपूर्ण वार्म.अप प्लेटफॉर्म का कार्य करेगी जिससे प्रतिभागियों को अपने तकनीकी कौशल को निखारने और एक्सीलेंस के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को ढालने में सक्षम बनाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts