राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कुलपति का किया अभिनंदन
जौनपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उ.प्र.) की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति को प्रतिष्ठित 'माटी सम्मान' से पुरस्कृत किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।
डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में महासंघ की कार्यकारिणी ने कुलपति को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह माटी सम्मान पुरस्कार विश्वविद्यालय से जुड़े समस्त लोगों का सम्मान है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, वहीं इकाई के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी प्रो. नलिन कुमार मिश्र, प्रो. मिथिलेश पांडेय, प्रो. नीरज कुमार, डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. गौतम आनंद सिंह, डॉ. जगत नारायण सिंह, प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. माया सिंह, डॉ. तेज प्रताप सिंह, प्रो. अलकेश्वरी सिंह, डॉ. शीला मिश्र, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. आशीष सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment