नौचंदी मेला में महिलाओं-दिव्यांगों को विशेष कोटा मिलेगा - गौरव चौधरी
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुरक्षा-सुविधाओं पर दी जानकारी
मेरठ। जिले में आयोजित होने वाले प्रांतीय नौचंदी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने इस वर्ष मेले को पिछले वर्षों से बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और आगंतुकों के लिए विशेष सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में हुई झूले दुर्घटनाओं को देखते हुए, इस बार केवल उन्हीं झूला संचालकों को अनुमति दी जाएगी जिनके पास अपने झूलों का प्रमाणन और वैध लाइसेंस होगा। सुरक्षा कारणों से छोटे झूलों को लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मेले में कोई अप्रिय घटना न हो।महिलाओं की विशेष सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, महिला और दिव्यांग आगंतुकों को मेले में विशेष कोटा प्रदान किया जाएगा।मंले परिसर के भीतर आवागमन को सुगम बनाने के लिए इस बार रिक्शा के स्थान पर गोल्फ कार्ट का उपयोग किया जाएगा। 15 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए यह सेवा निःशुल्क होगी। अन्य आगंतुकों को 10 रुपये का किराया देना होगा। ये गोल्फ कार्ट केवल परिसर के अंदर ही संचालित होंगे।मेले में लगने वाली खाने-पीने की दुकानों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर भी व्यवस्था की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बयानों के अनुसार, किसी भी वस्तु की कमी नहीं है और गैस की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।


No comments:
Post a Comment