हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने रवाना हुए केशव
खरखौदा से हापुड़ गई बारात, आज आएगी वधू
मेरठ। खरखौदा में केशव त्यागी उड़नखटटोले से अपनी दुल्हन लेकर आएंगे। केशव त्यागी की 1 मई को शादी है। गुरूवार को केशव की बारात हापुड़ के सिखेड़ा के लिए निकली है। केशव हेलिकॉप्टर में सवार होकर बारात लेकर गए हैं। आज यानी 1 मई को अपनी दुल्हन को इसी हेलिकॉप्टर से विदा कराकर लाएंगे। क्षेत्र में इस अनूठी शादी की चर्चाएं हैं वहीं लोग उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें कार या डोली की जगह हेलिकॉप्टर से दुल्हन आती दिखेगी।
खरखौदा के तिहाई मोहल्ला निवासी किसान अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की गुरूवार को शादी थी। शादी मानसी त्यागी पुत्री उदित त्यागी सिखेड़ा हुई बारात हापुड़ गई। जहां रात को विधिविधान से दोनों का विवाह हुआ।केशव मेरठ से हेलिकॉप्टर में बैठकर हापुड़ गए हैं। वहां से 1 मई को सुबह दुल्हन को इसी हेलिकॉप्टर में विदा कराकर लाएंगे।
दूल्हे को चाचा ने दिया ये गिफ्ट
केशव परिवार में सबका लाड़ला है। चाचा हरीश त्यागी ने ही हेलिकॉप्टर से विदाई का यह तोहफा दिया है। हरीश त्यागी ने ही दुल्हन को कार से नहीं हेलिकॉप्टर से लाने का प्रस्ताव रखा। जिसे परिवार में सभी ने मान लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की बुकिंग की गई और परमिशन ली गई।
शाम को रवाना हुआ दूल्हा
शाम खरखौदा में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम से शाम को हेलिकॉप्टर से दूल्हा रवाना हुआ है। 1 मई 2026 को सुबह 7:00 हेलीकॉप्टर द्वारा खरखौदा कस्बे में अपनी दुल्हनिया संग उतरेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा बारात और दुल्हनिया को लाने की चर्चा समूचे खरखौदा कस्बे में ही नहीं सैकड़ो गांव में फैली हुई है। जो लोगों को उत्साहित हैं।


No comments:
Post a Comment