संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज


मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और लोग इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाई गई।

अब इस माहौल को और भी गंभीर और दिलचस्प बनाते हुए, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो एक बड़ा और चुभता हुआ सवाल पूछता है, 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था? हालांकि देश में इस पर शायद ही कभी खुलकर चर्चा हुई है, लेकिन लगता है कि यह फिल्म 1992 की उन घटनाओं की बारीकी से पड़ताल करने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts