साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन पर खुला आधार सेवा केंद्र

 यात्रियों और आस-पास के निवासियों को प्रदान कर रहा सेवाएँ

 मेरठ। यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, हाल ही में गाज़ियाबाद स्थित साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन पर एक आधार सेवा केंद्र का संचालन आरंभ किया गया है। साहिबाबाद स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास स्थित यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक सेवाएँ प्रदान  की जा रही है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी आधार से जुड़ी सेवाओं तक आसानी पहुँच  हो रही है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र, आधार नामांकन, विवरण अपडेट करने और आधार कार्ड प्रिंट करने जैसी सेवाएँ प्रदान किए जा रहे  हैं। इस आधार सेवा केंद्र के आरंभ होने के बाद से ही लोग लगातार आवाजाही कर रहे हैं, और यह केंद्र प्रतिदिन लगभग 400 से 500 लोगों को सेवाएँ प्रदान कर रहा है। लोगों की यह संख्या दर्शाती है कि ट्रांजिट हब पर आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है ताकि लोग अपनी रोजाना की यात्रा के बीच ही महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से निपटा सकें।।

एनसीआरटीसी का उद्देश्य केवल तेज़ और सुरक्षित क्षेत्रीय यात्रा सेवाएँ प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नमो भारत यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और समग्र यात्रा अनुभव सुनिश्चित करना भी है। इसी श्रृंखला में, स्टेशनों पर विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी सक्रिय रूप से काम कर रहा है। दुहाई नमो भारत स्टेशन पर बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने के लिए एचडीएफसी बैंक की एक शाखा और विभिन्न स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, खाने-पीने के आउटलेट और सामान को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्ट लॉकर सुविधाएँ प्रदान करना, इनमें से कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। साथ ही, गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एक आधुनिक 'को-वर्किंग स्पेस' भी संचालित है, जो पेशेवर लोगों और रोज़ाना यात्रा करने वालों के लिए काम करने की एक उपयुक्त जगह उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में अब साहिबाबाद स्टेशन पर आधार सेवा केंद्र भी जुड़ गया है। एनसीआरटीसी नमो भारत स्टेशनों पर उपलब्ध सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है, जिससे ये स्टेशन लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए और भी अधिक सुलभ और उपयोगी बन रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts