सांसद अरुण गोविल के आश्वासन पर सेंट्रल मार्केट का धरना स्थगित
बोले आपका भाई बनकर आया हू , भगवान राम पर भरोसा रखो एक सप्ताह में अच्छी खबर मिलेगी
मेरठ। पिछले 13 दिनों से शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर 2 में सेटबैक विवाद को लेकर चल रहा महिलाओं का धरना सांसद अरुण गोविल के आश्वासन के बाद शुक्रवार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे सांसद ने महिलाओं और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए गंभीरता से मंथन कर रही है। हालांकि महिलाओं ने साफ कहा कि उन्होंने धरना खत्म नहीं किया है, बल्कि फिलहाल स्थगित किया है। यदि उन्हें राहत नहीं मिलती है तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगी।
सुबह 11 बजे धरना स्थल पर सांसद अरुण गोविल के पहुंचने के बाद माहौल भावुक हो गया। व्यापारी हरि पुजानी ने “मेरे घर राम आए हैं” भजन गाया, जिसे सुनकर कई महिलाएं अपनी व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गईं।
सांसद अरूण गोविल ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि वह कोई सांसद नहीं वरन उनका भाई बन कर आये है। उन्होंने कहा वह उनकी पीड़ा काे समझते है। मामला सुप्रीम कोर्ट का है। उन्होने धरना स्थल पर न आने का कारण बाते हुए कहा वह लगातार इस मामले में शहर के लोगों से सम्पर्क में थे सांसद ने कहा उन्हें वकील करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकार इस पूरे मामले में राहत का रास्ता तलाश रही है। उन्होंने महिलाओं से धरना समाप्त करने की अपील भी की।
महिलाओं ने कहा-फिलहाल स्थगित कर रहे हैं आंदोलन
महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि उन्हें सरकार और अपने सांसद पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगी। फिलहाल आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। निशा शर्मा व शालू शर्मा ने कहा उन्हें अपने राम पर पूरा भरोसा है। काई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा ।
धरना स्थगित करने पर व्यापारी दो गुटो में बटे
सांसद अरूण गोविल के आश्ववासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी है। लेकिन सांसद के जाते हुए व्यापारी दो गुटों में बटते नजर आए । एक गुट का कहना था कि धरना तब तक समाप्त नहीं करना चाहिए था जब तक उनकी समस्या का हल नहीं निकल जाता है। दूसरे गुट का कहना था धरना समाप्त होना ठीक रहा।
जब संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का सांसद को किया किनारा
दरअसल महिलाओं का धरना समाप्त कराने के लिए सांसद अरूण गोविल पहुंचे । इसी बीच संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने व्यापारियों की बात रखने का प्रयास किया इस दोरान सांसद ने नवीन से कहा वह महिलाओ का दर्द सुनने आए है। यह कहते हुए वह आगे निकल लिए ।
दूसरी ओर नोटिस चस्पा करने शुरू
उधर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम ने आरटीओ रोड सैक्टर 2,3,4'5'6 ]9,10,11,12,13' की ओर से 816 दुकानों व आवासों पर नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आठ टीमें बनाई गयी। नोटिस चिपकाने के दौरान पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। नोटिस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश , मकान का नक्शा , कितना सेट बैक आगे आई साईड में छाेडना है। यह सब नोटिस में लिखा है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दुकानदारों व आवासीय लोगों को अवैध निर्माण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यदि तय अवधि में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त किया जाएगा और उसका खर्च भी संबंधित दुकानदारों से वसूला जाएगा।
भाजपा की पूर्व पार्षद के दो आवासों पर नोटिस चस्पा किया
भाजपा की पूर्व पाषर्द सुरेन्द्रदेवी शर्मा के 458,व 462/13 नोटिस लगाने के लिए आवास के अधिकारी पहुंचे तो उस समय सुरेन्द्र देवी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मकान पर उनकी पुत्र वधु निशा शर्मा मिली। उसने बताया उनकी सास अस्पताल में भर्ती है। वह जिदंगी और मौत से जूझ रही है। लेकिन इसके बाद अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा।
आवास विकास में चलता रहा बैठकाें का दौर
एक तरफ आवास विकास की आठ टीमें मकानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कर रही थी वही आवास विकास के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार के कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर दिन भर चलता रहा है। लखनऊ में बैठे आलाधिकारी लगातार मेरठ के अधिकारियों से फिड बैंक लेते रहे।


No comments:
Post a Comment