फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर हुआ जारी
मुंबई। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक ऐसे आदमी के बचत करने के पक्के इरादे की कहानी है, जो चाहे कुछ भी हो जाए, बचत करना नहीं छोड़ता है। यह फिल्म अब 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
ट्रेलर में राजकुमार राव रमाकांत नामक प्यारे और सीधे-सादे कंजूस के रोल में दिख रहे हैं। रमाकांत को लगता है कि हर बचाया हुआ रुपया उसकी बड़ी जीत है। रमाकांत बचत करने के मामले में एक बिल्कुल ही नए स्तर पर पहुंच जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रमाकांत और उसकी पत्नी एक शादी में किसी को टोस्टर गिफ्ट करते हैं। बाद में उसे पता चलता है कि उस कपल का तलाक हो गया और टोस्टर दान कर दिया गया। यह सुनकर वह परेशान हो जाता है और टोस्टर वापस लाने के लिए निकल पड़ता है।
पत्रलेखा द्वारा निर्मित फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्देशक विवेक दास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts