नीलगाय से बाइक  टकराने से  युवक की मौत साथी की हालत नाजुक    

 मेरठ।मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बिजली घर के पास गंग नहर के समीप अचानक नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी दो युवक सोमवार को मवाना से अपने घर की ओर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक गंगनहर स्थित बिजली घर के पास पहुँची, तभी अचानक एक नीलगाय दौड़ती हुई सड़क पर आ गई। चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे नीलगाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में सुमित व शुभम पाल पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी हस्तिनापुर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलो को मेरठ के सूर्या हॉस्पिटल भिजवाया जहां ईलाज़ के दौरान सुमित की दर्दनाक मौत हो गई जबकि शुभम पाल को जीवन रक्षक यंत्र(वैनिटलेटर) पर रखा गया है शुभम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। घायल शुभम पाल का उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर नीलगायों और आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है,जो आए दिन हादसों का सबब बन रहे हैं।                        


No comments:

Post a Comment

Popular Posts