अंतिम संस्कार में शामिल होने आए गंगा में नहाते समय चार किशोर डूबे
गोताखोरों को बुलाया गया; तलाश जारी
एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय व एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी मखदूमपुर पहुंचे
मेरठ। मवाना के मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए।इस दौरान एक युवक को बचा लिया गया, जबकि चार युवक गंगा की धारा में बह गए। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है।एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय व एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी मखदूमपुर पहुंचे है।
इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ चौकी अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी 102 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार मखदुमपुर गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ गंगा में स्नान करने उतरे थे ।
लोगों के मुताबिक, गंगा का बहाव तेज होने के कारण पांचों युवक अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद रिश्तेदार राहुल ने साहस दिखाते हुए प्रदीप को किसी तरह बाहर निकाल लिया। हालांकि, अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु तेज धारा में बह गए।
दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी
जिस समय यह किशोर स्नान कर रहे थे, वहां काफी लोग मौजूद थे। एक किशोर को तो लोगों ने हाथ पकड़ कर खींच लिया, लेकिन उसके साथ मौजूद चार किशोर गहरे पानी में डूबते चले गए। इन किशोरों की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक, हिमांशु, प्रियांशु के अलावा 15 वर्षीय दीपांशु के रूप में की गई है। चार किशोरों के डूबने पर वहां अफरा तफरी मच गई।एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
सीओ ने शुरु कराया सर्च अभियान
चार किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया वहां पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया, जिन्होंने तत्काल सर्च अभियान शुरु करा दिया। दो घंटे बाद भी किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदार नितेश सैनी भी घाट पर ही मौजूद हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटर बोट को भी सर्च अभियान में शामिल कर लिया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
एक साथ चार बच्चों के डूबने की सूचना पाकर परिवार भी गांव से मखदूमपुर घाट की तरफ दौड़ लिए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी ने वहां घाट के किनारे डेरा डाले हुआ है। कोशिश की जा रही है कि दिन छिपने से पहले ही कुछ ना कुछ पता लगा लिया जाए।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सुदूर क्षेत्र होने के कारण वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटरबोट की मदद से भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एक को बचाने में डूबे तीनों
प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि 102 वर्ष की दादी का अंतिम संस्कार करने आए थे। सभी लोग वहां मौजूद थे, जहां बहुत कम पानी था। यह सभी दोस्त वहां से दूर आ गए और गहरे पानी में उतर गए। पहले एक किशोर डूब रहा था। उसे बचाने के लिए चार किशोर गहरे पानी में उतर गए और वह भी डूब गए। मेरे हाथ में प्रदीप के बाल आ गए और मैने उसे खींच लिया।
इनके रूप में हुई पहचान
एसपी देहात अभिजीत कुमार भी सूचना पाकर मखदूमपुर घाट पहुंच गए। पुलिस ने डूबने वालों की पहचान जलालपुर निवासी कमल सिंह के बेटे 22 वर्षीय अभिषेक व 17 वर्षीय हिमांशु और सोनू के बेटे 15 वर्षीय दीपांशु व 17 वर्षीय प्रियांशु के रूप में की है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है। अभिषेक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।
वही एसएसपी अविनाश पांडे ए डी एम सूर्य कांत के साथ मखदूमपुर पहुंचे।




No comments:
Post a Comment