'धुरंधर' के गाने पर रश्मि देसाई ने किया कथक डांस
मुंबई । सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्मों के गानों पर रील्स और डांस वीडियो का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस कड़ी में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 'धुरंधर' के गाने 'गहरा हुआ' पर डांस वीडियो बनाया। अब उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें रश्मि ने बैठे-बैठे ही अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीत लिया। रश्मि देसाई ने इस डांस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उनका अंदाज बेहद सादगी भरा नजर आ रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- 'देसी और ग्रेसफुल।' वीडियो में रश्मि पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने की लाइन्स पर उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और हाथों की नजाकत मैच कर रही हैं। उनके इस सादगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस डांस की सबसे खास बात यह है कि रश्मि ने इसे कथक स्टाइल में पेश किया है। आमतौर पर कथक एक ऐसा नृत्य है जिसमें पैरों की थाप और घूमने वाले मूवमेंट्स अहम होते हैं लेकिन रश्मि ने इसे बैठे-बैठे ही इतने शानदार तरीके से किया कि हर कोई कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहा है।


No comments:
Post a Comment