झुग्गी में लगी भीषण आग

 50 हजार नकदी व कागजात राख, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

मेरठ ।  शास्त्री नगर डी ब्लॉक में नाले के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में 50 हजार रुपये की नकदी, कागजात और घर का सामान जलकर राख हो गया, जबकि बुजुर्ग महिला को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि झुग्गी में रहने वाली बुजुर्ग महिला मोनिया कश्यप घर पर ही मौजूद थीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी दौरान आग ने झुग्गी में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। आग में झुग्गी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि घर में करीब 50 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें वह गाय खरीदने के लिए जमा कर रही थीं। इसके अलावा मकान से जुड़े जरूरी कागजात भी झुग्गी में रखे थे, जो आग में जल गए।महिला ने बताया कि वह गाय पालन कर दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। उनके तीन बेटे सोनू, पंकज और विक्की हैं, जो अलग-अलग किराए के मकानों में रहते हैं। आग की इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला के सामने रोजमर्रा के जीवन का संकट खड़ा हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts