सहारनपुर,आगरा, बुलंदशहर और शामली में नए डीएम
यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 40 आईएएस अफसरों के तबादले
आगरा के डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने, इंद्रमणि त्रिपाठी मैनपुरी के नए डीएम बने
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। खास तौर पर सहारनपुर और शामली में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।
जारी सूची के अनुसार शामली के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।आलोक यादव मुज़फ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके है।
सरकार के आदेश के अनुसार गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुरादाबाद में भगवान परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा, आस्था-उत्साह और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन ये भी पढ़ें मुरादाबाद में भगवान परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा, आस्था-उत्साह और सामाजिक एकता का भव्य प्रदर्शन
इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी (DM)
सूची के अनुसार, सहारनपुर, आगरा, झांसी और सुल्तानपुर सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में नए कप्तानों की तैनाती हुई है:
क्र.सं. अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व पद नवीन तैनाती (जिलाधिकारी)
1 श्री गौरांग राठी जिलाधिकारी, उन्नाव झांसी
2 श्री इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव, ऊर्जा सुल्तानपुर
3 श्री कुमार हर्ष जिलाधिकारी, सुल्तानपुर बुलंदशहर
4 श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक श्रावस्ती
5 श्री आलोक यादव उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण शामली
6 श्री अरविन्द कुमार चौहान जिलाधिकारी, शामली सहारनपुर
7 श्री नितिन गौड़ उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण अमरोहा
8 श्री अभिषेक गोयल विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद हमीरपुर
9 श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार रायबरेली
10 श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी, अमरोहा फतेहपुर
11 श्री घनश्याम मीना जिलाधिकारी, हमीरपुर उन्नाव
12 श्री अंजनी कुमार सिंह जिलाधिकारी, मैनपुरी लखीमपुर खीरी
13 डा० इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी, औरैया मैनपुरी
14 श्री बृजेश कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री औरैया
15 श्री मनीष बंसल जिलाधिकारी, सहारनपुर आगरा
2. शासन और सचिवालय स्तर पर बड़े बदलाव
प्रशासनिक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
अरविन्द मलप्पा बंगारी (16): जिलाधिकारी, आगरा से हटाकर विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री बनाया गया।
नितीश कुमार (17): एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से अब प्रबंध निदेशक, उ०प्र० पावर कारपोरेशन लिमिटेड।
श्रुति (18): जिलाधिकारी, बुलंदशहर से अब प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा।
आशुतोष निरंजन (19): आईएएस प्रतीक्षारत से परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश।
किंजल सिंह (20): परिवहन आयुक्त से सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग।
दुर्गा शक्ति नागपाल (21): जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी से मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल।
शशि भूषण लाल सुशील (22): मंडलायुक्त, देवीपाटन से प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (MSME)।
आलोक कुमार-II (23): अपर मुख्य सचिव, MSME को इस प्रभार से मुक्त किया गया है।
रविन्दर सिंह (24): जिलाधिकारी, फतेहपुर से विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग एवं निदेशक, यूपीनेडा।
मृदुल चौधरी (25): जिलाधिकारी, झांसी से विशेष सचिव, पर्यटन विभाग एवं निदेशक, पर्यटन।
अश्विनी कुमार पाण्डेय (26): जिलाधिकारी, श्रावस्ती से निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण।
हर्षिता माथुर (27): जिलाधिकारी, रायबरेली से निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
अनीता वर्मा सिंह (28): विशेष सचिव, उच्च शिक्षा से विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग।
3. विभाग और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां
सचिन कुमार सिंह (29): सीडीओ, अमेठी से अपर निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, लखनऊ।
बसंत अग्रवाल (30): अपर जिलाधिकारी, हाथरस से निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI)।
सौम्या पाण्डेय (31): अपर श्रमायुक्त से हटाकर निदेशक, ESI के प्रभार से मुक्त किया गया।
जुनैद अहमद (32): सीडीओ, झांसी से अपर श्रमायुक्त, कानपुर नगर।
हिमांशु गौतम (33): सीडीओ, हापुड़ से उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण।
मुकेश चन्द्र (34): सीडीओ, बहराइच से उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण।
केशव कुमार (35): सीडीओ, बदायूं से कुलसचिव, डॉ० राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ।
4. नए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की तैनाती
युवा आईएएस अधिकारियों को जिलों में विकास कार्यों की कमान दी गई है:
श्रुति शर्मा (36): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देवरिया से सीडीओ, हापुड़।
गामिनी सिंगला (37): संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर से सीडीओ, बदायूं।
सुनील कुमार धनवंता (38): संयुक्त मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ से सीडीओ, बहराइच।
पूजा साहू (39): संयुक्त मजिस्ट्रेट, चित्रकूट से सीडीओ, अमेठी।
रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड (40): संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजीपुर से सीडीओ, झांसी।


No comments:
Post a Comment