छतरी वाले पीर से जली कोठी तक सड़क से हटाया गया अतिक्रमण 

 ट्रैफिक विभाग  व नगर निगम ने चलाया संयुक्त अभियान 

 मेरठ।  रविवार को नगर निगम व  ट्रैफिक विभाग ने छतरी वाले पीर से लेकर जली कोठी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया इस दौरान टीम ने सड़क के किनारे से रखें सामान को जब्त करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी ।  

अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार की दाेपहर को आरंभ किया गया। इस दौरान नगर निगम व एसपी ट्रेफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा टीम के साथ मौजूद रहे। दुकानदार एक साथ ट्रैफिक विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को देख सकते में आ गया। इस दौरान दुकानों के बाद करने वाले दुकानदारों से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी अगर दुबारा से  अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की चेतावनी को देखते हुए दुकानदारों ने स्वंय ही सड़क पर किए गये अतिक्रमण को हटा लिया। सड़क से अतिक्रमण हटते ही वाहन चालकों ने टीमों का शुक्रिया अदा किया। 

 लोगों का कहना था दुकानों  के बाद अतिक्रमण होने से सड़क पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल व ऑफिस आने जाने वाले लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ता था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts