फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और पेयू के कार्ड का पेमेंट अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन द्वारा होगा
मेरठ : भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने भारत में प्राईवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक और भारत के प्रमुख डाईवर्सिफाईड फिनटेक प्लेटफॉर्म, पेयू के सहयोग से कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू किया है। ये तीनों विश्वसनीय संगठन ग्राहक पर केंद्रित अपनी साझा विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारत के ग्राहकों के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता के अंतर्गत एक साथ आए हैं। इस पहल के अंतर्गत यूज़र्स एन्ड्रॉयड और आईओएस डिवाईस पर अपनी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की मदद से पेमेंट कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें वन-टाईम पासवर्ड (ओटीपी) डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सेवा पहले एक्सिस बैंक के कार्डधारकों के लिए जारीकर्ता द्वारा बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन के साथ शुरू की गई है। इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट भारत के उन प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है, जो कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा दे रहे हैं।
फ्लिपकार्ट के वाईस प्रेसिडेंट, पेमेंट्स एंड सुपरकॉईंस, गौरव अरोड़ा ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट में हम मजबूत अनुपालन और ग्राहकों के विश्वास की बुनियाद पर इनोवेशन लाते हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर की शुरुआत ग्राहकों के पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है क्योंकि इस समय डिजिटल फ्रॉड का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमने बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स की मदद से पेमेंट का एक ऐसा अनुभव पेश किया है, जो सरल और इन्ट्यूटिव है, साथ ही ग्राहक सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को पूरा भी करता है। डिजिटल कॉमर्स का लगातार विस्तार हो रहा है, इसलिए हम पेमेंट को सुरक्षित बनाने वाली रैगुलेटरी कठोरता और अपने ईकोसिस्टम में विश्वास बनाए रखते हुए ज्यादा तेज विनिमय सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं।’’
अर्निका दीक्षित, प्रेसिडेंट एवं हेड - कार्ड्स, पेमेंट्स एवं वैल्थ मैनेजमेंट, एक्सिस बैंक ने कहा, ‘‘एक्सिस बैंक में हम अपने डिजिटल टचपॉईंट्स में लगातार विश्वास और सुरक्षा को मजबूत बना रहे हैं। आज ग्राहक चाहते हैं कि डिजिटल पेमेंट सुरक्षित हों और आसानी से किए जा सकें। इसलिए हम बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पेश कर रहे हैं, जो सुरक्षित और वन-टच पेमेंट संभव बनाता है। हमें फ्लिपकार्ट और पेयू की मदद से अपने कार्डधारकों को बेहतर क्षमता प्रदान करने की खुशी है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से हमारी लंबी साझेदारी और सुरक्षा एवं ग्राहक अनुभव में उद्योग के मानक बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। डिजिटल कॉमर्स का लगातार विकास हो रहा है। इसलिए हम ऐसे इनोवेशन पेश करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो हमारे ग्राहकों के लिए पेमेंट को ज्यादा सरल, सुरक्षित और फ्यूचर-रेडी बना सकें।’’
पेयू पेमेंट्स के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, हेमांग दत्तानी ने कहा, “भारत में डिजिटल कॉमर्स के विस्तार के साथ सुरक्षा में कोई भी कमी लाए बिना पेमेंट्स को सरल बनाना महत्वपूर्ण हो गया है। पेयू में, हमें कार्ड पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करने की खुशी है, जिससे ग्राहकों की ओटीपी वेरिफिकेशन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
यह फीचर ग्राहकों को डिवाईस फिंगरप्रिंटिंग और बेहतर जाँच की मदद से ऑथेंटिकेशन का ज्यादा सुरक्षित तरीका प्रदान करता है, जिससे सिम स्वैप या ओटीपी पर आधारित धोखाधड़ी का जोखिम कम हो जाता है। यह फीचर डिजिटल पेमेंट में आने वाली एक बड़ी बाधा को खत्म करता है और एसएमएस से मिलने वाले ओटीपी की बजाय पेमेंट का ज्यादा तेज व सुरक्षित तरीका प्रदान करता है, जो स्मार्टफोन यूज़र पहले से ही जानते हैं। इस सहयोग के अंतर्गत, मर्चैंट की तरफ का इन्फ्रास्ट्रक्चर पेयू संभालेगा, जिसमें डिवाईस की सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन फ्लो शामिल होगा, तथा एक्सिस बैंक विबमो (पेयू कंपनी) की मदद से जारीकर्ता की तरफ बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन करेगा।


No comments:
Post a Comment