आयुक्त सभागार में संपन्न हुई कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक
मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ भानु चन्द्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के दौरान जनपदवार कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जनपदों में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आपराधिक प्रकरणो में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर जिलाधिकारी मेरठ डा0 वी0के0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अविनाश पांडे, सहित अन्य जनपदो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment