विजय वर्मा के अभिनय के मुरीद हुए सनी देओल
मुंबई। मनोरंजन जगत में अच्छे कंटेंट के साथ एक के बाद एक फिल्में सीरीज रिलीज हो रही हैं। जहां एक ओर कंटेंट की मात्रा बढ़ रही है, तो वहीं कलाकारों के बीच अपने अभिनय को साबित करने की होड़ भी तेज है। इसी कड़ी में, हालिया रिलीज क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'मटका किंग' ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
खास बात यह है कि इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय वर्मा के काम की चर्चा जोरशोर से हो रही है। अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम के जरिए विजय के काम की सराहना की। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर विजय की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "बहुत बहुत बधाई और आपको भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, विजय वर्मा। मैं आपके आने वाले प्रोजेक्ट्स और काम को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।"
विजय को उनके संजीदा किरदारों के लिए जाना जाता है। सीरीज 'मटका किंग' में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जो जुए और सट्टे की दुनिया की बारीकियों को पर्दे पर उतारता है।


No comments:
Post a Comment