'नमो भारत' का एक और नया डिपो बनाने की प्रक्रिया शुरू

मेरठ। दिल्ली और मेरठ के बीच संचालित रैपिड ट्रेन को और सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के उद्देश्य से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर एक और स्टेशन डिपो का निर्माण किया जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) अधिकारियों के अनुसार यह नया स्टेशन डिपो दिल्ली के जंगपुरा में बनाया जाएगा।

 एनसीआरटीसी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि जंगपुरा में इस स्टेशन का काम जमीन से जुड़े कुछ कानूनी विवादों के कारण कई सालों से अटका हुआ था। अधिकारियों के अनुसार इस स्टेशन का इस्तेमाल ट्रेनों को खड़ा करने और उनके मेंटिनेंस के लिए किया जाएगा। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार इस स्टेशन डिपो के वजूद में आने से ट्रेनों के टर्न अराउंड टाइम को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts