कैंसर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कैंसर ओपीडी की शुरुआत


मुरादाबाद।  कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के समय पर निदान और उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  एक विशेष कैंसर ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मुरादाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, आवश्यक जांच एवं आगे के उपचार के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर की समय पर पहचान से उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।इस ओपीडी में विशेष रूप से अचानक वजन कम होना, शरीर में गांठ या सूजन, लंबे समय तक न भरने वाले घाव, मुंह में सफेद या लाल धब्बे, लगातार खांसी या खून आना जैसे लक्षणों पर ध्यान दिया जाएगा।इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन के वरिष्ठ कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. अभिषेक राज ने कहा, “कैंसर के इलाज में समय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि बीमारी का पता शुरुआती चरण में चल जाए, तो इलाज अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें समय पर विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराना है।”

जिज्ञासा हॉस्पिटल के चेयरमैन, फिजिशियन डॉ. सी. पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा, 'हमारा उद्देश्य मुरादाबाद और आसपास के लोगों तक कैंसर की समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श को सहज रूप से उपलब्ध कराना है। जानकारी के अभाव और जांच में देरी के कारण अक्सर मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का जितना जल्दी पता चल जाता है, उसका इलाज उतना ही आसान हो जाता है और ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इस ओपीडी के माध्यम से हम जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को सही समय पर उचित इलाज के लिए मार्गदर्शन देना चाहते हैं।'यह ओपीडी प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिज्ञासा हॉस्पिटल, रामपुर रोड, मुरादाबाद में संचालित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts