राज्य मंत्री ने  वृक्षारोपण कर कर विद्यालय का शुभारंभ किया

 मेरठ। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गगोल में राज्यमंत्री ऊर्जा डा. सोमेंद्र तोमर के द्वारा वृक्षारोपण कर विद्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही विद्यालय में स्कूल चलो अभियान व विशेष नामांकन अभियान के अवसर पर छात्रों को संबोधित किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ वी. के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र पाल यादव, जिला समन्वक माध्यमिक शिक्षा भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य पीएम  राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ, प्रशांत चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी  जयप्रकाश विद्यालय शिक्षिका मीनाक्षी, खुशबू , राहुल मलिक आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन  वंदना सहायक अध्यापिका के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ऊर्जा के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया इसके उपरांत छात्रों, अभिभावकों, ग्रामवासियों को संबोधित किया गया तथा नवीन संचालित विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गगोल में बालिकाओं के कक्षा 6 से 12 तक नामांकन में प्रवेश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts