सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को पुनर्वास नीति के तहत बचाया जाए: शाहीन
मेरठ।सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता शाहीन परवेज ने गुरुवार को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर उनके पुनर्वास की मांग की।
बकौल शाहीन परवेज़ वर्तमान में चल रही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाजार से जुड़े अनेक परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है। शाहीन परवेज़ के अनुसार इस बाजार में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी एवं कामकाजी महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं, जिनके लिए यह व्यापार आजीविका का मुख्य साधन है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रभावित व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास नीति के अलावा निर्धारित शुल्क लेकर उनके प्रतिष्ठानों को नियमित करने की मांग की तथा राज्य सरकार से अपील की कि वह इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सकारात्मक पक्ष प्रस्तुत कर व्यापारियों को राहत दिलाने का प्रयास करे।


No comments:
Post a Comment