अधिवक्ता परिषद हापुड़ के जिलाध्यक्ष बने शिवमंगल लाल

 अधिवक्ता परिषद ब्रज की बैठक में घोषित हुई नई कार्यकारिणी

हापुड़। अधिवक्ता परिषद ब्रज की जिला इकाई हापुड़ का पुनर्गठन किया। प्रांत अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता के निर्देश पर प्रांत कोषाध्यक्ष कमल सिंह एडवोकेट और प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर की उपस्थिति में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में राजकुमार त्यागी, विपिन गुप्ता और सौरभ कुमार गौड़ को संरक्षक बनाया गया है। शिवमंगल लाल को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में बीनू जैन, अजय सैनी और संदीप त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनोद कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री तथा अजय सिंह तोमर, उदित चौधरी और माधुरी शर्मा को जिला मंत्री बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार गर्ग को नियुक्त किया गया है।

विमल कुमार प्रजापति को बैठक प्रमुख और सोनू सैनी को सह-प्रमुख बनाया गया है। बलराम कुमार तोमर को न्यायप्रवाह प्रमुख तथा आदित्य शर्मा को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। स्वाध्याय मंडल प्रमुख के रूप में जयभगवान शर्मा और सह-प्रमुख के रूप में प्रमोद कुमार तोमर को नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विमल गुप्ता, विकास त्यागी, राजकिरण सिंह, कविता गौड़, नितिन पूनिया, संदीप शिशौदिया, आशीष शर्मा, विदूषी शिशौदिया, प्रशांत शर्मा, परशुराम, सुदिन सिरोही, हिरदेश शिशौदिया, हर्ष त्यागी और मुकेश त्यागी को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में देवेंद्र खरे, गौरव नागर, सुबोध गोस्वामी, नरेशचंद शर्मा, शान्तनु गर्ग, आशीष कुमार, विनीता त्यागी, मनोज हरित और चरण सिंह त्यागी को मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान देवेंद्रपाल सिंह, सतेन्द्र गौड़, रविदत्त सिद्धार्थ और मनीष शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts