फ्लिपकार्ट ने अपने सर्कुलर इकोनॉमी ईकोसिस्टम, फ्लिपकार्ट रीसेट का टैक्सटाईल्स के क्षेत्र में विस्तार किया
नोएडा। फ्लिपकार्ट ने अपने सर्कुलर इकोनॉमी अभियानों का विस्तार फैशन सेक्टर में किया है। फ्लिपकार्ट की री-कॉमर्स शाखा, फ्लिपकार्ट रीसेट के अंतर्गत टैक्सटाईल सर्कुलेटरी अभियान सर्कुलर इकोनॉमी के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।
ग्राहक ‘स्वैप ऑन जीन्स’ प्रोग्राम द्वारा खरीदी के समय अपने पुराने डेनिम बॉटमवियर एक्सचेंज कर सकते हैं। यह एक्सचेंज फ्लिपकार्ट के लास्ट-माईल डिलीवरी नेटवर्क की मदद से एक सुगम डोरस्टेप मॉडल द्वारा संभव होगा। यह पायलट सबसे पहले बैंगलुरू में शुरू किया गया था, जिसकी सफलता के बाद अब इसे दिल्ली/एनसीआर और बैंगलुरू में 260 से अधिक पिनकोड्स पर उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध विशाल डेनिम बॉटमवियर खरीदने पर एक्सचेंज के माध्यम से अपने पुराने बॉटमवियर के बदले तुरंत कुछ लाभ मिल सकेगा। फ्लिपकार्ट ने नई खरीद पर एक्सचेंज की सुविधा देने के लिए पुराने बॉटमवियर वापस लेने में होने वाली असुविधा और पहुँच की बाधा को दूर किया है। इसके लिए कंपनी अधिकृत पार्टनर्स की मदद ले रही है, जो एकत्रित हुए पुराने बॉटमवियर का दोबारा इस्तेमाल, रीसायक्लिंग और अपसायक्लिंग सुनिश्चित करेंगे।
फ्लिपकार्ट ने इस सुविधा का विस्तार टैक्सटाईल्स के क्षेत्र में इसलिए किया है क्योंकि फैशन के क्षेत्र में वेस्ट कपड़ों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। भारत में हर साल 70 लाख टन से अधिक कपड़ों का वेस्ट उत्पन्न होता है। इसमें से लगभग 60 प्रतिशत वेस्ट ग्राहकों द्वारा फेंके जाने वाले पुराने कपड़ों से आता है। इस वेस्ट का एक बड़ा हिस्सा असंगठित चैनलों द्वारा एकत्रित किया जाता है। पर केवल आधा वेस्ट ही लैंडफिल में जाने से रुक पाता है, जिससे एक संरचनाबद्ध कलेक्शन, क्वालिटी के आकलन और मूल्य रिकवर करने की गंभीर जरूरत प्रदर्शित होती है। प्रि-कंज़्यूमर वेस्ट को रिकवर करने की व्यवस्था काफी मजबूत है, पर पोस्ट-कंज़्यूमर वेस्ट काफी बिखरा हुआ होता है, इसलिए इसे एकत्रित करके वैल्यू चेन में दोबारा शामिल करना बहुत कठिन है। ऐसा इसलिए होता है कि इन वेस्ट कपड़ों की क्वालिटी अस्थिर होती है और इनके लिए रिटर्न के मार्ग बहुत सीमित हैं।
इसलिए, ‘स्वैप ऑन जीन्स’ जैसे अभियान दैनिक खरीद में सर्कुलरिटी लाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे ग्राहकों के लिए जवाबदेह डिस्पोज़ल ज्यादा आसान, सुविधाजनक और व्यापक हो जाता है। फ्लिपकार्ट का उद्देश्य कलेक्शन की सुविधा देकर टैक्सटाईल रीसायक्लिंग को आसान बनाना है। कंपनी इसके लिए एक मजबूत वैल्यू-रिकवरी फ्रेमवर्क प्रदान कर रही है, जो वेस्ट को एक सस्टेनेबल एस्सेट में तब्दील करेगा। आने वाले समय में और ज्यादा पिनकोड्स तथा कपड़ों की और ज्यादा श्रेणियों के लिए यह सुविधा शुरू की जाएगी।

No comments:
Post a Comment