Friday, 10 April 2026

हृदय सेतु- गाँव से शहर तक हर दिल की सुरक्षा




 हृदय सेतु- गाँव से शहर तक हर दिल की सुरक्षा

चिकित्सा स्टाफ को किया गया जागरूक

मेरठ। सी एम ओ कार्यालय मे 6 दिवसीय STEMI CARE मेडिकल कॉलेज द्वारा हृदयघात, सी०पी०आर०, ई०सी०जी० सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। 4 से 10 तक मेडिकल कॉलेज द्वारा हृदयघात, सी.पी.आर., ई.सी.जी. सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जनपद के सामु.स्वा केन्द्र, रोहटा, परीक्षितगढ़, मवाना, सरधना, दौराला एवं 50 बेडेड सुयंक्त जिला चिकित्सालय किठौर के चिकित्सको, स्टॉफ नर्सों, व फार्मेसिस्ट प्रतिभागीयो के रूप मे उपस्थित रहें।

 चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया की अध्यक्षता मे डा.सुमंग अग्रवाल (सहायक आचार्य) व डा० सायर अहमद (सहायक आचार्य) कोर्डियोलॉजी विभाग ला०ला०रा०स्मा० मेडिकल कॉलेज द्वारा हृदयघात, सी०पी०आर०, ई०सी०जी० सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उदेदश्य जनपद मे STEMI (ST-Elevation Myocardial infaction) बीमारी से होने वाली जन स्वास्थ्य की हानि को रोकने एवं Myocardial Infarction के मामलो मे उपचार से सम्बन्धित प्रभावी देखभाल का व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए एक स्टेमी केयर नेटवर्क की स्थापन की गयी है ताकि जनपद मे सामु० स्वा०केन्द्र पर हृदयघात का उपचार किये जाने एवं समय से मेडिकल कॉलेज रेफर किये जा सके।

प्रशिक्षण संचालन मे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार, डा.रजत कुमार, डा.अन्तेश वर्मा व डा. रक्षित चौधरी का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment