मेरठ प्रीमियर लीग का शानदार आगाज
उद्घाटन मैच में इंटर मेरठ ने शानदार जीत दर्ज की
मेरठ। रविवार से आईआईएमटी में मेरठ प्रीमियर लीग का शानदार तरीके से आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में इंटर मेरठ ने इंटरनेशनल फुटबॉल एकेडमी को 5-1 से करारी शिकस्त दी ।
लीग का शुभारंभ मेरठ फुटबॉल एसो. के अध्यक्ष गौरव सिंह व मुख्य अतिथि डा ममतेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच इंटरनेशनल फुटबॉल एसो. बनाम इंटर मेरठ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया । लेकिन इंटर मेरठ के खिलाडियों के बेहतरीन पास की वजह से इंटरनेशनल फुटबॉल एसो को 5-1 से हराया। दूसरा मैच आईआईएमटी विवि बनाम स्पार्टन एफसी के बीच खेला गया। आईआईएमटी के खिलाड़ियों ने मजबूत डिफेस और प्रभावी खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मैच मेरठ स्पोटिंग बनाम मेरठ यूथ फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया।यह मैच बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने आक्रामक फुटबॉल खेली, लेकिन मेरठ स्पोटिंग ने 6-3 से शानदार जीत अपने नाम की।सचिव ललित पंत, उपाध्यक्ष ऋचा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मेरठ में फुटबॉल के बढ़ते स्तर की सराहना की।


No comments:
Post a Comment