क्षयरोग उन्मूलन विषय पर छात्राओं को किया जागरूक
मेरठ ।टीबी यूनिट पीएल शर्मा में के एल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ क्षयरोग उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर श्रीमती शबाना बेगम द्वारा छात्राओं को क्षयरोग की जानकारी दी ।
छात्राओं को क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है ।यदि जांच करने पर व्यक्ति को टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है और साथ ही भारत सरकार द्वारा उस टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है ₹1000 प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते है।जागरूकता कार्यक्रम में एसटीएस शशि कुमारी द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई बताया गया
इसके बाद कॉलेज की प्रधानाचार्या मंजू त्रिपाठी मैडम व स्कूल अध्यापिका रूबी सोनकर व जूही शर्मा ने टीबी उन्मूलन पर अपने विचार व्यक्त किये व टीबी मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की ।शबाना बेगम जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर द्वारा सभी को टीबी की शपथ दिलाई गई और कॉलेज की प्रधानाचार्या महोदया व स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment