के. एल. में किंडरगार्टन विंग के नए सत्र में उत्साह व उमंग के साथ छात्रों का हुआ स्वागत
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन विंग में नए सत्र में
उत्साह व उमंग के साथ छात्रों का हुआ स्वागत हुआ। नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अध्यापकों ने छात्रों का हर्षाेल्लाह व उमंग के साथ स्वागत किया। रंग-बिरंगे गुब्बारों व आकर्षक सजावट को देखकर छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।
छात्रों के लिए माय फर्स्ट डे थीम
के अंतर्गत विभिन्न रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया तथा सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों के साथ-साथ अभिभावकाें ने स्कूल की व्यवस्थाओं और स्नेहपूर्ण वातावरण की सराहना की। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी को संबोधित करते
हुए कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहा है तथा विद्यालय का प्रथम दिन छात्रों के जीवन में नींव का काम करता है। जिससे बच्चे नई-नई चीजों को राेचक तरीकों से सीखने में सदैव उत्साहित रहते हैं।



No comments:
Post a Comment