आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में
10 में से 7 सांसद साथ होने का दावा, अशोक मित्तल ने ED छापे के 10वें दिन पार्टी छोड़ी
चंडीगढ़,एजेंसी। आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में शामिल होंगे। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और संजीव अरोड़ा हमारे साथ हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। मित्तल के घर 10 दिन पहले (15 अप्रैल) ED ने छापेमारी की थी।राघव ने बताया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है।
राघव चड्ढा ने कहा पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।
राघव चड्ढा ने कहा- राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई, यानी 7 हमारे साथ हैं। इनमें राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, राजेंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और अशोक मित्तल शामिल हैं।
2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं।
गुरमीत सिंह मीत हायर (पंजाब)
राज कुमार चब्बेवाल (पंजाब)
मल्विंदर सिंह कांग (पंजाब)
केजरीवाल से कैसे दूर हुए राघव
21 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले जब शराब घोटाले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। तब राघव ने न कुछ बोला, न कुछ लिखा।
फरवरी 2025 में जब दिल्ली चुनाव के नतीजे आए, तो AAP को करारी हार मिली। सिर्फ 22 सीटें जीतीं। जबकि BJP ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई। तब राघव चुप्पी साधे रहे। पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिखे।
2025 की शुरुआत में ही राघव के सोशल मीडिया से AAP का बैनर और चुनाव निशान हटने लगे। AAP के अंदर चर्चा होने लगी कि राघव पार्टी के बजाय पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकस कर रहे हैं। न पार्टी दफ्तर आते हैं, न किसी नेता से मिलते हैं।
27 फरवरी 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित बाकी आरोपियों को शराब नीति घोटाले में CBI के मामले से बरी कर दिया। AAP ने इस का जश्न मनाया, लेकिन राघव नदारद रहे।
ईरान जंग छिड़ने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टीलाइन पर संसद में बोलने से इनकार कर दिया था। हाल ही में जब पार्टी व्हिव के तहत AAP सांसदों ने वॉकआउट किया, तब राघव सदन में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment