मेरठ स्पोर्टिंग ने एक एकतरफा मुकाबला 9-1 से जीता 

मेरठ प्रीमियर लीग 2026 – चौथा दिन

मेरठ। मेरठ प्रीमियर लीग के चौथे दिन खेले गए मुकाबले में मेरठ स्पोर्टिंग और इंटर मेरठ के बीच एक एकतरफा लेकिन रोमांचक मैच देखने को मिला। मेरठ स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर मेरठ को 9-1 से करारी शिकस्त दी।

मेरठ स्पोर्टिंग की ओर से अनिमेश, अश्वानी, नोनू, हर्ष मलिक, कुशाग्र और रुद्राक्ष ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गोल दागे। वहीं इंटर मेरठ की ओर से अखिल ने एकमात्र गोल किया।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) अनिमेश रहे, जिन्होंने सर्वाधिक गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

आज के मैच के मुख्य अतिथि के रूप में  नितिन एवं  आकाश ठाकुर उर्फ मिक्की उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन अध्यक्ष एवं सचिव सिद्धार्थ राठी और गौरव तोमर ने जानकारी दी कि कल का मुकाबला अजैक्स फुटबॉल क्लब और इंटर मेरठ के बीच शाम 4:30 बजे खेला जाएगा।

मेरठ प्रीमियर लीग में हर दिन शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जो स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts