51वीं अंतर परियोजना/डिस्कॉम कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज 

ऊर्जा  राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ

 प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न डिस्कॉम एवं परियोजनाओं के लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे 

अर्जुन पुरस्कार विजेता क्रीड़ा अधिकारी  अल्का तोमर के योगदान की मंत्री द्वारा सराहना

कुश्ती में पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ के पहलवानो का दबदबा

> कबड्डी में पश्चिमांचल डिस्कॉम मेरठ व अनपरा परियोजना फाइनल में

 मेरठ।  गुरूवार को सीसीएसयू  के दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम  में 51वी, उत्तर प्रदेश पावर सैक्टर अन्तर्परियोजना / डिस्काम की कुश्ती एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ  ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन डिस्कॉम मेरठ के पहलवानों का दबदबा रहा । वही कबडडी में मेरठ व आगरा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। 

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर की पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल एवं केस्को डिस्कॉम तथा ओबरा, अनपरा, हरदुआगंज परियोजना की टीमों ने150 खिलाडियों ने  प्रतिभाग किया। इस अवसर पर  विनय कुमार वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ एवं  अलका तोमर क्रीडा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंध निदेशक को बाहर से आये खिलाडियो से परिचय कराया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर बधाई दी। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री ने विभिन्न डिस्कॉम्स / परियोजना से आये खिलाडियों को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की। इस अवसर  संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन),  एन के मिश्र निदेशक(तकनीकी) आदि उपस्थित रहे।  


प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें विभिन्न डिस्कॉम / परियोजना के कुश्ती खिलाड़ियों ने जीत की लय पाने के लिए जमकर पसीना बहाया। कुश्ती का उद्घाटन मुकाबला मुख्य अतिथि एवं प्रबंध निदेशक महोदय की उपस्थिति में हुआ, जिसमें पश्चिमांचल डिस्काम के  बिजेन्द्र सिंह एवं  महेश कुमार (हरदुआगंज) के बीच मुकाबला हुआ। कुश्ती में कड़ा संघर्ष दोनों कुश्ती खिलाड़ियों के बीच देखने को मिला, जिसमें पी वी वी एन एल के  बिजेंदर सिंह ने चित के आधार पर हराकर जीत दर्ज की।

आज की कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न किलोग्राम वर्ग में  पहलवानो को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ :- 57 किलोग्राम - . मुकेश कुमार (मेरठ), . आनंद यादव (अनपरा), . हरपाल सिंह (हरदुआगंज), 61 किलोग्राम -  देवेन्द्र त्यागी (मेरठ), . यतेन्द्र कुमार (हरदुआगंज), . सर्वजीत (अनपरा), 65 किलोग्राम - . बिजेन्द्र सिंह (मेरठ), . बृजेश तिवारी (ओबरा), . महेश कुमार (हरदुआगंज), 70 किलोग्राम - . राजन तोमर (मेरठ), . राजेश कुमार (ओबरा), . कमल किशोर (लखनऊ), 74 किलोग्राम  संजय जैन (मेरठ),इन्द्रजीत (ओबरा) संदीप रमन (अनपरा), 79 किलोग्राम -शिव धनी (ओबरा), तरार चौहान (मेरठ),. पवन कुमार (अनपरा),86 किलोग्राम . आयुष कुमार (ओबरा)बालेन्द्र मलिक (मेरठ), विनोद सिंह (अनपरा), 92 किलोग्राम अर्जुन (वाराणसी), चाँद मियां (मेरठ), कपिल सैनी (लखनऊ), 97 किलोग्राम अमित कुमार (मेरठ) ऋषि केश (अनपरा) एस. पी. दुबे (ओबरा), 125 किलोग्राम  जतन सिंह (मेरठ), राम गोपाल यादव (हरदुआगंज),हरबंश (ओबरा) तीसरे नंबर पर रहे।

 कबड्डी  में प्रथम  दिन क्वाटर फाईनल, सेमीफाईनल मैच खेले गए जिसमें प्रथम मैच मे, हरदुआगंज ने मध्यांचल को हराया। द्वितीय एवं तृतीय मैच मे पश्चिमांचल ने ओबरा को एवं अनपरा ने हरदुआगंज को हराया। 

इस अवसर पर  सगीर अहमद मुख्य अभियन्ता (एच.आर.ए.),  पी. के. सिंह मुख्य अभियन्ता (वाणिज्य),  देवेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य अभियंता (वाणिज्य), आर. के. मिश्र मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र प्रथम,गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र (द्वितीय), जीतेश ग्रोवर कम्पनी सेक्रेटरी,  सोनू रस्तोगी अधीक्षण अभियन्ता, गुलाब सिंह,  सुनील कुमार अवर अभियन्ता, बिजेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता (मुख्यालय), मांगे राम,  जतन सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts