बिहार में हड़ताल पर गए 41 अंचल अधिकारी निलंबित

सरकारी काम को नुकसान पहुंचाने, कम राजस्व वसूली का आरोप; 537 अंचलों में काम बंद

पटना।बिहार सरकार ने हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 41 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा है- इन अधिकारियों ने सरकारी आदेशों की अवहेलना की। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरी नहीं की है।सरकार के आदेश के अनुसार, निलंबित किए गए अधिकारियों पर कई आरोप लगे हैं। जैसे सरकारी कार्यक्रमों में भाग नहीं लेना, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतना शामिल है।कुछ मामलों में यह भी सामने आया कि अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सरकारी अभियानों और बैठकों का बहिष्कार किया, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts