शहर में पहली बार मेरठ प्रीमियर लीग का आयोजन 26 से 10 मई तक 

 प्रथम पर आने वाली टीम को 51 हजार व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार व ट्राफी दी जाएगी 

 स्पोर्टस नगरी यू टयूब चैनल पर मैचों का होगा सीधा प्रसारण 

 मेरठ। मेरठ फुटबॉल एसो. के तत्वावधान में आगामी 26 अप्रैल से 10मेरठ तक आईआईएमटी के फुटबॉल मैदान पर शहर में पहली बार मेरठ फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा  रहा है। जिसमें कुल 7 टीमें शिरकत करेगी। राउंड रोबिन के तहत आयोजित  प्रीमियर लीग में  विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप नकद 51 हजार व 31 हजार का नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की जाएगी। 

मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन की उपाध्यक्ष ऋचा सिंह मेरठ में पहली बार मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा मेरठ प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमें—मेरठ स्पोर्टिंग, आईआईएमटी, अजैक्स एफसी, इंटर मेरठ, स्पार्टन, आईएफए एवं एमवाईएफए—भाग ले रही हैं। यह लीग राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी। 

जिला सचिव ललित पंत ने बताया कि जिन टीमों के अंक अधिक होंगे, वही क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेंगी। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें दुर्गा सिंह ट्रॉफी – जिला फुटबॉल लीग में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने का अवसर प्राप्त करेंगी।

 बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹51,000, 4 फीट ट्रॉफी, पदक एवं एक रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹31,000, 3.5 फीट ट्रॉफी एवं पदक दिए जाएंगे तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) का पुरस्कार दिया जाएगा तथा व्यक्तिगत श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर एवं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा।सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “स्पोर्ट्स नगरी” पर किया जाएगा।

आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के डीन, फिजिकल एजुकेशन डॉ. विरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि यह मेरठ की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts