कोर्ट में गुंडागर्दी! 20 करोड़ की जमीन केस में वादी को जान से मारने की धमकी
मेरठ। एक बेहद चौंकाने वाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला न्यायालय परिसर में ही एक वादी को जान से मारने की धमकी दी गई।
बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर कविंद्र करनावल ने 20 करोड़ की कीमती जमीन के केस में वादी लालबहादुर गुप्ता को कोर्टरूम के गेट पर घेर लिया। उस समय लालबहादुर गुप्ता कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे।
आरोप है कि कविंद्र करनावल अपने साथ करीब डेढ़ दर्जन गुंडों को लेकर आया था और वहीं खुलेआम वादी को जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना कोर्ट परिसर के अंदर हुई, जहां आमतौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हिस्ट्रीशीटर का संबंध गैंगस्टर ऊधम सिंह से भी बताया जा रहा है, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत कोर्ट के जज से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर की चौकी पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा देते हुए घर तक पहुंचाया।


No comments:
Post a Comment