15 दिन में नगर निगम को हैंड ओवर होंगे 13 एसटीपी
मेडा की 130वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास
लोहिया नगर में कूड़े के में कूड़े के ढेर को 2027 तक निस्तारित करेगा निगम
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 130वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मेरठ विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में स्थापित 13 एसटीपी 15 दिन के अंदर नगर निगम को हैंडओवर करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। मेडा ने नगर निगम के विरोध के बाद सभी एसटीपी की मेंटीनेंस जल निगम से कराई है।
लोहियानगर में मेडा की करीब एक लाख वर्गमीटर जमीन पर खड़े कूड़े के पहाड़ को नगर निगम 2027 तक निस्तारित करेगा और खाली जमीन
मेडा को सौंप देगा। इसके यहां की बड़ी शताब्दीनगर और लोहियानगर की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। संपत्तियों की नई दरें निर्धारित करने का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसके लिए मंडलायुक्त ने नई आवासीय गाइड लाइन के तहत दोबारा निरीक्षण कराने को कहा है।
लैंड मोनेटाइजेशन के तहत निष्प्रयोज्य जमीन पर काटे जाने वाले 974 प्लॉटों की योजना में भी उन्होंने बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा कॉमर्शियल उपयोग रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
इससे अब आवासीय प्लॉटों की संख्या कम हो जाएगी। कॉमर्शियल प्लॉटों के लिए आपत्ति मांगी जाएगी और उसके निस्तारण के बाद बोर्ड से पास कराया जाएगा
महायोजना 2031 को रफ्तार देने के लिए बनने वाले 15 जोन के जोनल प्लान तैयार करने के लिए कंसलटेंसी एजेंसी हायर करने के लिए भी मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने सामुदायिक भवनों का यूज भी कॉमर्शियल में करने को कहा है।बोर्ड ने विभिन्न योजनाओं में खाली 140 से ज्यादा फ्लैटों की पुरानी दरों को 2027 तक फ्रीज करने को भी अपनी मंजूरी दे दी है। इससे मेरठ वासी पुरानी दरों पर ही फ्लैट खरीद सकेंगे। मेडा के वीसी संजय कुमार मीना नेबताया कि बोर्ड ने 2026-27 के बजट को भी अनुमोदित कर दिया है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1989.87 करोड़ का बजट रखा गया है। 2025-26 मेडा को 1027 करोड़ की आय हुई है और 1016 करोड़ रुपये व्यय हुए है।
करीब 11 करोड़ रुपये का लाभहुआ है। बैठक में जिलाधिकारी वीके सिंह, मेडा वीसी संजय मीना, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार एसएसपी अविनाश पांडेय, सचिव आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
इन आवासीय योजनाओं में स्थापित हैं एसटीपी
एसटीपी का नाम क्षमता
गंगानगर 10
मोदीपुरम 05
श्रद्धापुरी फेस-1 06
श्रद्धापुरी फेस-2 06
लोहियानगर 10
शताब्दीनगर 15
वेदव्यासपुरी 15
पल्लवपुरम फेस-1 07
पल्लवपुरम फेस-2 11
रक्षापुरम 06
मेजर ध्यानचंदनगर 07
पांडवनगर 03
सैनिक विहार। 06


No comments:
Post a Comment