यूपी बोर्ड 10वीं में सरधना की अदीबा ने किया जिला टॉप
95.67% अंक लेकर ऊंचा किया नाम
हाईस्कूल में 38,885 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के रिजल्ट में मेरठ में सेंट जोसफ इंटर कॉलेज सरधना की छात्रा अदीबा ने जिला टॉप किया है। अदीबा ने परीक्षा में 95.67% अंक हासिल किए हैं। बता दें इस बार मेरठ में हाईस्कूल के 38,885 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट का स्टूडेंट्स को बेकरारी से इंतजार था।
वहीं दूसरे नंबर पर 95.50 प्रतिशत अंक के साथ जहांनरा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज कांशी के दक्ष रहे। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर94.83 प्रतिशत अंक के साथ एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर की त्रप्ति रही।
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है । छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख रहे हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी हो गया है। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया गया है।
फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा।
इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
मेरठ जिले में ये था 2025 का रिजल्ट
मेरठ जिले में पिछले साल 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। इसमें एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) अंक लेकर जिला टॉपर बने थे। इसी तरह हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) ने जिला टॉप किया था।
2025 में ये थे जिला टॉपर
इंटरमीडिएट...
1.कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500)
एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ।
हाईस्कूल...
1.वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600)
एएस इंटर कॉलेज, मवाना।



No comments:
Post a Comment