मुस्लिम माफियाओं का बाप पाकिस्तान:धुरंधर फिल्म ने साबित किया- संगीत सोम
मेरठ। बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि पीडीए में ए ही बचा है। इसका मतलब- अल्लाह, अखिलेश, अतीक और आतंकवाद है। प्रदेश में जितने भी मुस्लिम समाज के माफिया और नेता हैं, उन सभी का बाप पाकिस्तान है। धुरंधर फिल्म ने ये बात साबित कर दी है।
संगीत सोम सोमवार दोपहर सरधना स्थित भगवानपुर गांव में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस समाज में भी धुरंधर चाहिए। जैसे फिल्म में धुरंधर ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवाद को मिटाया। वैसे ही इस देश के आतंकवादियों को मिटाने के लिए मुझे यहां धुरंधर चाहिए।
संगीत सोम ने कहा कि मैं कभी भी जातियों को लड़वाने की बात नहीं करता। झगड़ा कराने का ठेका तो पूरे प्रदेश में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी ने ले रखा है। उनका यही एक काम है कि किसी भी तरीके से दलित समाज को किसी न किसी जाति से लड़ते रहो और दलित समाज को आगे बढ़ने का मौका मत दो।
मैं उन लोगों को भी बताना चाहता हूं कि दलित समाज भी अब यह बात जान चुका है कि आप सिर्फ वोट की राजनीति करते हो। दलित समाज यह भी जानता है कि आपने अपनी सरकार में कभी नहीं चाहा कि वे लोग भी बाहर आ जाएं।
मूर्ति खंडित होने पर मैंने भरोसा दिलाया था
बीते दिनों जब पता चला कि बाबा साहब की प्रतिमा को भगवानपुर में खंडित करने का काम हुआ। मुझे विश्वास था कि वहां मेरे जाने पर माता-बहनें और युवा साथी मेरी बात मानेंगे। मैंने लोगों से कहा था कि आप चिंता मत कीजिए 30 तारीख को अनावरण होगा। और वही हुआ भी।मूर्ति का अनावरण रोकने की कई लोगों ने कोशिश की। लेकिन हमने इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया। सरधना में भी कभी बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं लग पाई थी, लेकिन मैंने अपने कार्यकाल में एक पार्क बाबा साहब के नाम से बनवाकर प्रतिमा लगवाने का काम किया।
बाबा साहब किसी जाति के नहीं, पूरे भारत के
मैंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है, बल्कि उन बाबा साहब का एहसान उतारना चाहता हूं, जिन्होंने हमें इस लायक बनाया कि आज हम आपके सामने खड़े होकर भाषण दे रहे हैं।मैं उन लोगों को हमेशा कहना चाहता हूं, जो बाबा साहब को जाति में बांटना चाहते हैं। मैं हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं, बाबा साहब किसी एक जाति बिरादरी के नहीं थे, बल्कि बाबा साहब पूरे भारत के थे है और रहेंगे।

No comments:
Post a Comment