हंसिका मोटवानी ने लिया पति सोहेल से तलाक
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की तरफ से हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज 4 साल के बीच ही उनका पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। हालांकि, सोहेल और हंसिका के तलाक की वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन अब उनकी शादी टूटने की खबर कंफर्म हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया जुलाई 2024 से ही अलग रह रहे हैं। हालांकि, घरवालों ने दोनों की शादी को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अंत दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
रिपोर्ट्स में ये भी पता चला है कि ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है। इस तलाक में किसी भी तरह की एलिमनी की डिमांड नहीं की गई। ये तलाक कोर्ट से लिया गया है।
हंसिका के वकील एडवोकेट अदनान ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा और कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दिक्कतें बढ़ने लगीं इसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है।
बता दें, हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी। सोहेल की हंसिका संग ये दूसरी शादी थी।


No comments:
Post a Comment