कड़ी सुरक्षा मेंं आयाेजित हुई एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा
परीक्षा में जीके को अभ्यर्थियों ने बताया कठिन
मेरठ। रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा ( एपीओ परीक्षा) कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच जिले के 30 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा में कई चर्चित घटनाक्रमों पर सवाल पूछे गए।
सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा के लिए जिले में 30 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 13,776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई! परीक्षा में गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती का प्रविधान किया गया था।
सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे गए। इनमें सामान्य ज्ञान के 50 और विधि के 100 सवाल शामिल हैं। प्रत्येक सवाल के चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक अभ्यर्थियों को चुना था। परीक्षा में पूछे गए सवालों में भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना। किस कांग्रेसी नेता ने पाकिस्तान की मांग का समर्थन किया था। अर्थशास्त्र में खानों के अध्यक्ष को क्या कहा गया है। भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में मोहम्मद अली जिन्ना को हिंदू-मुस्लिम एकता के राजदूत की उपाधि किसने दी थी! कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य नहीं है। किस शासक ने चीन के साथ राजनायिक संबंध स्थापित किए थे। इसी तरह के कई अन्य सवाल भी पूछे गए थे।
कठिन रहा पेपर
आरजी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों पूनम, मीनाक्षी,सुषमा का कहना था कि ओवरऑल पेपर मुश्किल था। सामान्य ज्ञान के सवाल काफी मुश्किल आए। वहीं, विधि के सवालों में भी सीधे सेक्शन न पूछकर अंदर की जानकारी पूछी गई थी। एक तिहाई निगेटिव मार्किंग होने के कारण कुछ सवाल छोड़ने भी पड़े। पेपर को पढ़कर हल करने में भी काफी समय लगा।


No comments:
Post a Comment