दरोगा भर्ती में 'पंडित' सवाल पर जान देने पहुंचा भगवाधारी
केरोसीन लेकर पुलिस भर्ती बोर्ड के मुख्यालय में घुसा, खुद पर छिड़कालखनऊ (एजेंसी)।लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बॉटल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
उसका आरोप है कि भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित को अवसरवादी से जोड़कर जानबूझकर सवाल पूछा। इसके खिलाफ मेरी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। ब्राह्मणों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। आज अभी एक सिपाही ने मुझे गाली दी। युवक का नाम दीपक शर्मा है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से हाल ही में कराई दरोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल विवादों से घिर गया। उस सवाल में अवसरवादी के विकल्प के रूप में पंडित शब्द को शामिल किया गया था। उसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। तमाम आपत्तियों के साथ ही लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई।
कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह को युवक दीपक शर्मा ने लिखित शिकायत दी। युवक ने शिकायत के तीन दिन बाद मंगलवार को हुसैनगंज स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय केरोसीन लेकर पहुंच गया। उसने यहां सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत ऐसा करने से रोक लिया। इसके बाद उसे समझाकर वहां से हुसैनगंज थाने ले गई।
बुलंदशहर का रहने वाला है युवक
युवक दीपक बुलंदशहर का रहने वाला है। दीपक शर्मा अपने साथ केरोसीन भरी बॉटल लेकर पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि 14 तारीख को हुई SI भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न में पंडित शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल किया गया। जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
तलाशी के दौरान उसके पास से माचिस, केरोसीन और एक बैनर बरामद हुआ। बैनर पर लिखा था- ‘ब्राह्मण का अपमान नहीं सहा जाएगा।’ पुलिस युवक हुसैनगंज थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।


No comments:
Post a Comment